लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,442 नए मामले, 483 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 22:54 IST

Open in App

मुंबई, 13 जून महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 10,442 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,08,992 हो गई। वहीं 483 और मरीज़ों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,11,104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में दिन में 7,504 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,39,271 हो गई। विभाग ने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 95.44 फीसदी और मृत्य दर 1.88 फ़ीसदी है। फ़िलहाल यहां 1,55,588 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

वहीं मुंबई में कोविड-19 के 695 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,16,579 हो गई। वहीं 19 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,183 हो गई।

बीएमसी ने एक बयान में बताया कि यहां अब 15,773 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

नासिक संभाग में 1,336 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 595 मामले अहमदनगर ज़िले और 427 मामले नासिक ज़िले से आए हैं। पुणे संभाग में 2,463 मामले तथा कोल्हापुर संभाग में 3,568 मामले और औरंगाबाद संभाग में 202 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान