लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बुधवार तक ब्लैक फंगस के 1,044 मामले, 89 लोगों की मौत : जैन

By भाषा | Updated: June 3, 2021 14:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बताया कि बुधवार तक राष्ट्रीय राजधानी में ब्लैक फंगस के 1,044 मामले आए हैं जबकि इस संक्रमण से 89 लोगों की मौत हुई है।

इस संक्रमण के इलाज के लिए दवाइयों की कमी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने बताया कि अभी तक 92 लोग ब्लैक फंगस से मुक्त हुए हैं।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार अगर तय समय सीमा के भीतर लोगों को कोवैक्सीन टीके के दोनों डोज नहीं लगा सकती है तो उसे ‘‘इतने शोर शराबे के साथ’’ ढेर सारे टीकाकरण केन्द्र शुरू नहीं करने चाहिए थे।

जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘केन्द्र से प्राप्त कार्यक्रम के आधार पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। अगर कोवैक्सीन की आपूर्ति होती रहती, तो हमने लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया होता। हम जल्द से जल्द टीका प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 576 नए मामले आए हैं और बुधवार को शहर में संक्रमण की दर 0.78 प्रतिशत थी।

मंत्री ने कहा, ‘‘संक्रमण के नये मामलों में कमी आ रही है। एक समय था जब नये मामलों की संख्या 28,000 तक पहुंच गयी थी। जब मामले कम थे तो उसकी संख्या 150-200 थी, और उसके मुकाबले अब भी नये मामलों की संख्या ज्यादा है। लोगों को मास्क लगाना, दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण