लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 10,425 नये मरीज सामने आए, महामारी के मामले सात लाख के पार

By भाषा | Updated: August 26, 2020 02:27 IST

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 329 और लोगों की मौत हो गई है जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,794 लोग अपनी जान इस महामारी से गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 12,300 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 5,14,790 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 10,425 नये मरीज सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,823 हो गई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले सात लाख के पार चले गये।

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 10,425 नये मरीज सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,823 हो गई है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले सात लाख के पार चले गये। इससे पहले 17 अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या छह लाख के पार चली गई थी ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से 329 और लोगों की मौत हो गई है जिन्हें मिलाकर महाराष्ट्र में अबतक 22,794 लोग अपनी जान इस महामारी से गंवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में 12,300 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या 5,14,790 हो गई है।

अधिकारी के मुताबिक इस समय राज्य में 1,65,921 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राजधानी मुंबई में 587 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 35 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अबतक 1,37,683 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,474 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल शहर में 17,938 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में 1,228 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 91,485 हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे शहर में 36 लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई। पुणे में अबतक 2,381 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। अधिकारी के मुताबिक अबतक महाराष्ट्र में 37,24,911 लोगों की जांच की गई है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित