लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,041 नए मामले, 64 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अगस्त ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 1,041 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,88,997 हो गई। वहीं 64 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,565 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस तटीय राज्य में 10,988 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 9,71,391 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में मृत्यु दर 0.66 फीसदी है, जो कि ‘देश में सबसे कम मृत्यु दर में से एक’ है।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 383 मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक से 132 मामले सामने आए। झारसुगुडा और सुबर्णपुर जिले से एक भी मामला सामने नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार तक 1,81,12,689 लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 41,94,247 को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। इस बीच, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक विजय पाणिग्रही ने अनुमान जताया कि तीसरी लहर में राज्य के 15 फीसदी बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट