विशेष विमान के जरिए 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:25 IST2021-12-10T17:25:07+5:302021-12-10T17:25:07+5:30

104 people were brought from Afghanistan to India through special aircraft | विशेष विमान के जरिए 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया

विशेष विमान के जरिए 104 लोगों को अफगानिस्तान से भारत लाया गया

नयी दिल्ली,10 दिसंबर भारत अफगानिस्तान के काबुल से शुक्रवार को दस भारतीय नागरिकों सहित 104 लोगों को विशेष चार्टर्ड विमान के जरिए देश लाया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि उड़ान की व्यवस्था भारत के अभियान देवी शक्ति के तहत की गई थी। यह अभियान 15अगस्त को अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किया गया था।

बागची ने ट्वीट किया,‘‘ अभियान देवी शक्ति के तहत काम एअर की विशेष उड़ान की व्यवस्था भारत ने की थी,जो काबुल से नयी दिल्ली पहुंच गई है। इससे 10 भारतीयों और अफगान हिंदू सिख अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों सहित 94 अफगानियों को लाया गया है। ’’

अधिकारियों ने कहा कि वापसी उड़ान में भारत में फंसे 90 से अधिक अफगान नागरिकों और चिकित्सा से जुड़े कुछ सामान भेजे जाने की संभावना है।

उड़ान से काबुल के प्राचीन आसामाई मंदिर से गुरु ग्रंथ साहिब और हिंदू धर्म ग्रंथ की प्रतियां लाई गई हैं।

माना जा रहा है कि भारत सरकार और दिल्ली में अफगान दूतावास दोनों ने उड़ान की व्यवस्था के लिए समन्वय किया था।

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने पहले एक बयान में कहा था,‘‘ यह गर्व की बात है कि अफगानिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां और हिंदू धर्म ग्रंथ जिनमें रामायण, महाभारत तथा भगवद गीता शामिल हैं,उन्हें पांचवीं शताब्दी के काबुल के आसामाई मंदिर से दिल्ली लाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 104 people were brought from Afghanistan to India through special aircraft

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे