लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 104 नए मामले

By भाषा | Updated: July 25, 2021 12:33 IST

Open in App

पुडुचेरी, 25 जुलाई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,20,331 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में 5,950 नमूनों की जांच के बाद पुडुचेरी में 82, कराइकल में आठ, यानम में दो और माहे में संक्रमण के 12 मामले सामने आए। वहीं, दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,789 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अभी 922 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 170 अस्पताल में हैं और बाकी 752 घर में पृथक-वास में हैं।

पिछले 24 घंटे में 102 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,620 हो गई है। केंद्रशासित प्रदेश में आज संक्रमण दर 1.75 फीसदी रही। वहीं, मृत्यु और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.49 फीसदी और 97.95 फीसदी है।

निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक 6.76 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं