लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 104 की मौत, 6059 नए मामले

By भाषा | Updated: May 19, 2021 22:08 IST

Open in App

पटना, 19 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 104 और मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बुधवार को 4143 हो गई। वहीं 6059 नए संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 670174 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान पटना एवं रोहतास में ग्यारह-ग्यारह, बेगूसराय एवं सिवान में नौ-नौ, पश्चिम चंपारण में आठ, अरवल, सारण एवं वैशाली में पांच-पांच, अररिया, जमुई, मधेपुरा, मुंगेर एवं समस्तीपुर में चार-चार, दरभंगा में तीन, जहानाबाद, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी एवं सुपौल में दो-दो तथा बांका, भागलपुर, बक्सर, गोपालगंज, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा एवं सहरसा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 6059 नए मामले प्रकाश में आए हैं। प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 1244 मरीज मिले हैं।

विभाग के अनुसार, अररिया में 198, अरवल में 53, औरंगाबाद में 227, बेगूसराय में 335, भागलपुर में 261, दरभंगा में 95, पूर्वी चंपारण में 142, गया में 259, गोपालगंज में 194, जमुई में 70, कटिहार में 106, किशनगंज में 134, मधेपुरा में 132, मधुबनी में 247, मुंगेर में 117, मुजफ्फरपुर में 178, नालंदा में 212, नवादा में 69, पूर्णिया में 163, सहरसा में 120, समस्तीपुर में 175, सारण में 177, सीतामढ़ी में 107, सिवान में 94, सुपौल में 278, वैशाली में 119 तथा पश्चिम चंपारण में 128 मामलों की पुष्टि हुई है।

बिहार में अबतक 595377 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 12043 मरीज संक्रमण से उबरे हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 140102 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 58610 है।

बिहार में बुधवार को 45864 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया, जिनमें 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं। प्रदेश में अबतक 9388846 लोग टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू