लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1035 नए मामले, नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:44 IST

Open in App

भोपाल, 21 दिसंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1035 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,32,319 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,490 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल में दो और ग्वालियर, खरगोन, नीमच एवं राजगढ़ में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 840 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 557, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 236 एवं ग्वालियर में 192 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 386 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 219 नये मामले सामने आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,32,319 संक्रमितों में से अब तक 2,17,775 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 11,054 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 1,290 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो