लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 10,321 नए मामले, 22 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 मई ओडिशा में 10,321 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,33,302 हो गयी है जबकि संक्रमण से 22 और लोगों के दम तोड़ने से मृतक संख्या 2,357 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,04,539 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि 10,321 नए मामलों में से 5,779 संक्रमितों की पुष्टि विभिन्न पृथक-वास केंद्रों से हुई और शेष मरीजों की पुष्टि संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की जांच के दौरान हुई।

खुर्दा जिले में सबसे अधिक 1,566 मामले आये, इसके बाद सुंदरगढ़ में 819 और कटक में 731 मामले आये।

पांच जिलों में 100 से कम मामले आये, ढेंकानाल और मलकानगिरि दोनों जिलों में 77 मामले आये, सोनपुर में 73, गजपति में 56 और कंधमाल में 54 मामले आये।

स्वास्थ्य विभाग ने ट्विटर पर बताया, ‘‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि अस्पतालों में उपचार के दौरान कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत हो गयी।’’

खुर्दा, बौध, कालाहांडी, नुआपाड़ा और सुंदरगढ़ में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि गजपति, रायगढ़ा और कोरापुट जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई।

बोलांगीर में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई।

इसके अलावा कोरोना वायरस से संक्रमित, पहले से गंभीर बीमारी से पीड़ित 53 मरीजों की मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कुल 11,821 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5,26,353 हो गयी है।

ओडिशा में संक्रमण दर 5.76 प्रतिशत है।

सोमवार को 56,684 नमूनों के साथ अब तक 1.09 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं