लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,032 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 10:03 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), 11 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,032 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,72,193 हो गई।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये सभी नए मामले बुधवार को सामने आए।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत के बाद, जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,315 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.32 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,58,158 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 94.84 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी 7,720 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 46,430 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 1,206 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां