लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 103 साल के गांधीवादी ने कोविड-19 को दी मात

By भाषा | Updated: May 12, 2021 16:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 मई जाने-माने गांधीवादी और स्वतंत्र सेनानी एच एस दोरैस्वामी ने 103 साल की उम्र में कोविड से लड़ाई जीत ली है और वह घर लौट रहे हैं।

बुजुर्ग दोरैस्वामी ने बुधवार को पीटीआई-भाषा से कहा, “ मुझे पांच दिन पहले लक्षण दिखे लेकिन कोई जटिलता नहीं हुई। फिर भी मैंने अस्पताल में भर्ती होने का निर्णय किया, क्योंकि मुझे श्वास - प्रणाली की समस्या है।”

दोरैस्वामी के मुताबिक, वह सरकार के स्वामित्व वाले स्वायत्त अस्पताल, ‘जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च’ में भर्ती हुए थे।

उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि जयदेव इंस्टीट्यूट के निदेशक, जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दामाद डॉ सीएन मंजूनाथ उनके इलाज की निजी तौर पर निगरानी कर रहे थे।

दोरैस्वामी ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और 1943 से 1944 तक 14 महीने जेल में रहे थे।

गांधीवादी ने मैसूरू चलो आंदोलन में भी हिस्सा लिया था जिस वजह से मैसूरू के महाराज को आज़ादी के बाद अपनी रियासत का भारतीय संघ में विलय करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल