लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,262 नए मामले, 42 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:15 IST

Open in App

जयपुर,18 अप्रैल राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस से दो विधायकों के संक्रमित होने के साथ ही इस संक्रमण के रिकॉर्ड 10,262 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,14,617 हो गई। इसके साथ ही, 42 और मरीजों की मौत हो जाने से इस महामारी के चलते राज्य में अब तक 3,151 लोगों की मृत्यु हुई है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,135 हो गई है।

चूरू से सादुलपुर की विधायक कृष्णा पूनियां और जयपुर के किशनपोल से विधायक अमीन कागजी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दोनों विधायकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार रात जारी संशोधित आंकड़ों के अनुसार राज्य में रिकार्ड 10262 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,14,617 हो गई है जिनमें 67,135 रोगी उपचाराधीन हैं।

पिछले 24 घंटे में जयपुर में 1963, जोधपुर में 1695, कोटा में 1116, उदयपुर में 1001, भीलवाड़ा में 550, अलवर में 546, अजमेर 350, बीकानेर में 330, डूंगरपुर में 201, सीकर में 197 नए मरीज सामने आए।

उन्होंने बताया कि राज्य में आज 3084 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,44,331 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बीते चौबीस घंटे में कोटा में 13, जोधपुर में सात, जयपुर-उदयपुर में चार-चार, बीकानेर में तीन, अलवर-चूरू में दो-दो, भरतपुर-दौसा-डूंगरपुर-गंगानगर-नागौर-राजसमंद-सीकर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू