लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 10,229 नये मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,34,096 हुई

By भाषा | Updated: November 15, 2021 10:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर देश में एक दिन में 10,229 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कोविड-19 महामारी के मामले बढ़कर 3,44,47,536 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,34,096 हो गई जो पिछले 523 दिन में सबसे कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक 125 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,63,655 हो गई।

कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि पिछले 38 दिनों से 20,000 से कम है और अब लगातार 141 दिनों से दैनिक नये मामले 50,000 से कम आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,34,096 हो गई है जो संक्रमितों की कुल संख्या का 0.39 प्रतिशत है और यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,822 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.12 प्रतिशत है। यह पिछले 42 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 0.99 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 52 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।

बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,49,785 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है।

देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 112.34 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

देश में संक्रमितों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

पिछले 24 घंटो में जिन 125 मरीजों की कोविड-19 से मौत हुई है उनमें 65 केरल से और 18 महाराष्ट्र से हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अब तक कुल 4,63,655 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,40,583, कर्नाटक के 38,145, तमिलनाडु के 36,284, केरल के 35,750, दिल्ली के 25,094, उत्तर प्रदेश के 22,909 और पश्चिम बंगाल के 19,314 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव