लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 10,219 नए मामले

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:57 IST

Open in App

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र में सोमवार को इस साल नौ मार्च के बाद कोविड-19 के सबसे कम 10,219 नये मामले सामने आये और 154 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 21,081 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में कोविड-19 के 10,219 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,42,000 हो गई। राज्य में नौ मार्च को कोविड-19 के 9,927नये मामले सामने आये थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिन में 21,081 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 55,64,348 हो गई। राज्य में फिलहाल 1,74,320 मरीज़ों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 95.25 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.72 फीसदी है।

आज 154 मरीजों के दम तोड़ देने के साथ ही राज्य में अबतक 1,00,470 लोग इस संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।

विभाग के अनुसार राज्य में 1,87,172 नयी जांच होने के साथ ही अबतक कुल 3,66,96,139 परीक्षण किये जा चुके हैं। मुंबई में कोविड-19 के 730 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हुई। महानगर में अब तक संक्रमण के 7,11,373 मामले सामने आ चुके हैं और 14,999 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र