लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1012 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2020 20:53 IST

Open in App

भोपाल, 14 नवंबर मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,012 नए मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,83,057 पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से सात और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,083 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में दो और भोपाल, बालाघाट, शिवपुरी, दमोह एवं खंडवा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 712 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 497, उज्जैन में 98, सागर में 126, जबलपुर में 213 एवं ग्वालियर में 169 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 179 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 197 ,ग्वालियर में 71, सागर में 46 और जबलपुर में 33 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,83,057 संक्रमितों में से अब तक 1,70,969 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 9,005 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 876 रोगियों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?