लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,107 जबकि गुजरात में 298 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:51 IST

Open in App

मुंबई/अहमदाबाद, 16 जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,107 नये मामले सामने आये जबकि 237 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं गुजरात में इस महामारी के 298 नये मामले दर्ज किये गये जबकि पांच और मरीजों की मौत हो गई। दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 59,34,880 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 1,15,390 पर पहुंच गई है। राज्य में दिन के दौरान 10,567 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं।

विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में इस महामारी से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 56,79,746 हो गई है जबकि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,36,661 हैं।

मुंबई शहर में संक्रमण के 821 नये मामले सामने आये और 11 मरीजों की मौत हुई जिससे शहर में मामलों की संख्या बढ़कर 7,17,172 हो गई है और मृतकों की संख्या 15,227 पर पहुंच गई है।

गुजरात राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,21,376 हो गई हैं जबकि मृतकों की संख्या 10,012 पर पहुंच गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि दिन के दौरान 935 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 8,03,122 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,242 हैं।

विभाग ने बताया कि सूरत में सबसे अधिक 73 नए मामले सामने आए, इसके बाद अहमदाबाद में 48, वडोदरा में 31 और राजकोट में 23 मामले दर्ज किए गए। उसने बताया कि अहमदाबाद ने दो, जबकि सूरत, अमरेली और अरावली जिलों ने एक-एक मरीज की इस महामारी से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे