लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के निजी अस्पताल में 101 साल के बुजुर्ग ने लगवाया कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च जानलेवा स्पेनिश फ्लू समाप्त होने के एक साल बाद 1920 में जन्मे और अब 101 साल के हो चुके बृजप्रकाश गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया।

गुप्ता (101), पिछले साल 20 मार्च के बाद से पहली बार दक्षिण दिल्ली स्थित अपने घर से बाहर निकले और कोविशील्ड टीका लगवाने अस्पताल पहुंचे। उनके बेटे विमल गुप्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उनके पिता अच्छा महसूस कर रहे हैं।

विमल ने कहा, ‘‘मेरे पिता का जन्म दिल्ली में 26 नवंबर 1920 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली में एक बैंक में प्रबंधक के तौर पर सेवा दी थी। चूंकि बैंक का कार्यालय पुरानी दिल्ली में था और देश के विभाजन के समय सांप्रदायिक हिंसा हो रही थी, ऐसे में मेरे पिता ने बैंक की नौकरी छोड़ दी और फिर अपना व्यवसाय शुरू किया था।’’

करोल बाग में रहने वाले विमल (65) ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने भी टीका लगवाया था और उनके पिता ने यहां बीएलके अस्पताल में टीके की पहली खुराक ली।’’

इससे पहले, 15 मार्च को 107 वर्षीय केवल कृष्ण ने यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। वह 1918 के स्पेनिश फ्लू के समय महज पांच साल के थे और बाद में वह संविधान की मसौदा समिति का हिस्सा रहे थे।

उनके बेटे अनिल कृष्ण ने कहा, ‘‘मार्च 2020 में लॉकडाउन लागू होने के बाद से उनके पिता दक्षिण दिल्ली स्थित अपने आवास से पहली बार बाहर निकले और कोविशील्ड टीका लगवाया। ’’

साथ ही, तुलसीदास चावला (104) ने भी यहां सर गंगा राम अस्पताल में पांच मार्च को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र