लाइव न्यूज़ :

101 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण नायक नहीं रहे, कांग्रेस के रामसहाय को हराया था

By भाषा | Updated: November 30, 2019 19:53 IST

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में दो बहु और नाती पोते हैं जबकि उनके दोनों बेटों और पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। नायक ने वर्ष 1977 से 1980 तक खजुराहो लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय लोकदल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के रामसहाय से यह लोकसभा सीट छीनी थी।नायक ने वर्ष 1977 से 1980 तक खजुराहो लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

मध्य प्रदेश में बुन्देलखंड इलाके के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण नायक का शनिवार को निवाड़ी में निधन हो गया। वह 101 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में दो बहु और नाती पोते हैं जबकि उनके दोनों बेटों और पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। नायक ने वर्ष 1977 से 1980 तक खजुराहो लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

उन्होंने भारतीय लोकदल के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस के रामसहाय से यह लोकसभा सीट छीनी थी। नायक ने लोकसभा में ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाईन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। उन्हीं के प्रयासों से आज यह रेल परियोजना साकार रूप ले रही है।

नायक ने स्वतंत्रता सेनानियों के एक संगठन ‘‘ओरछा सेवा संघ’’ के नेतृत्व में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आजादी के लिये चलाये गये तमाम आंदोलनों में हिस्सा लिया और कई बार उन्हें जेल जाना पड़ा और अंग्रेजी शासन की यातनायें भी झेलनी पड़ी।

नायक वर्ष 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर निवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक भी चुने गये थे। शनिवार शाम को निवाड़ी के स्थानीय मुक्तिधाम में उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशकांग्रेससंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह