लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 लोगों की मौत, 1,165 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: June 6, 2021 21:06 IST

Open in App

लखनऊ, छह जून उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत हो गई तथा 1,165 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 101 और मरीजों की मौत हुई तथा 1,165 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक राज्‍य में कुल 21,252 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं और कुल 16,98,389 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार घट रही है और अब पूरे प्रदेश में 17,928 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन सक्रिय मरीजों में से 10,141 पृथक-वास में हैं और बाकी निजी तथा सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में 24 घंटे में 2,446 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। अब तक राज्‍य में 16,59,209 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

प्रसाद ने बताया कि राज्‍य में शनिवार को 3.09 लाख से ज्यादा कोविड-19 नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 5.13 करोड़ से ज्यादा परीक्षण किये जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार से महिलाओं के टीकाकरण के लिए विशेष टीका केंद्र की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के तथा 45 वर्ष ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1,66,07,371 लोगों को प्रथम खुराक जबकि 36,27,227 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है और राज्‍य में अब तक कुल 2,02,34,598 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि दो करोड़ टीके लगाने वाला उत्तर प्रदेश देश का दूसरा प्रदेश हो गया है, जबकि विशेषकर युवाओं (18-44) को 30 लाख से अधिक टीका लगाने वाला देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर