लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 101 नये मामले आए, तीन और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 12:43 IST

Open in App

रांची, 20 जनवरी झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से गत 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हुयी है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 1057 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 101 नये मामले भी सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक कोविड-19 के शिकार हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,17,887 हो गयी।

वहीं, पूरे राज्य में कोविड-19 से बचाव के लिए प्रारंभ किये गये टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को कुल 2,749 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया जिनमें से किसी में भी गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि झारखंड में अबतक संक्रमित 1,17,887 लोगों में से 1,15,683 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1,147 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे में झारखंड में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुयी जिनमें रांची, पलामू और धनबाद के एक-एक मरीज शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 13,886 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 101 संक्रमित पाये गये। इन संक्रमितों में रांची के 53, धनबाद के 15 एवं बोकारो के नौ मरीज शामिल हैं।

दूसरी ओर कोविड-19 से बचाव के लिए प्रारंभ टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को राज्य के 48 केन्द्रों पर कुल 2749 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाये गये।

हालांकि, मंगलवार को कुल 4,892 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन करीब 56 प्रतिशत ने ही टीके लगवाये।

टीका लगवाने के बाद 18 लोगों में दुष्प्रभाव के मामूली लक्षण दिखे जिनमें से 13 मामले अकेले रामगढ़ से आए। यहां मंगलवार को सर्वाधिक 174 लोगों को टीके लगाये गये जबकि रांची में 353 के लक्ष्य के मुकाबले 171 लोगों ने ही टीके लगवाये।

राज्य में टीकाकरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत प्रसाद ने बताया कि महत्वपूर्ण बात यह रही कि किसी भी मामले में टीका लगवाने वाले व्यक्ति को रेफरल अस्पताल की सेवा नहीं लेनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग