लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,006 नए मामले आए, 11 लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:32 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 जून तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 1,006 नए मामले आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6.13 लाख से अधिक हो गई, जबकि 11 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,567 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 141 मामले आए हैं, जिसके बाद खम्मम में 88 और रंगारेड्डी में 79 मामले आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,765 है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,13,202 है, जबकि 1798 लोगों के ठीक होने के साथ, कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 5,91,870 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.58 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है। तेलंगाना में मरीजों के ठीक होने की दर 96.52 फीसदी है और देश में यह दर 96.27 प्रतिशत है।

एक अलग विज्ञप्ति में कहा गया है कि 19 जून तक, राज्य में 75 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक मिली है और 15.58 लाख से अधिक लोगों को उनकी दूसरी खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया