लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,006 नए मामले, नौ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:26 IST

Open in App

भोपाल, 26 दिसंबर मध्य प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,006 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,37,406 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,545 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर एवं भोपाल में दो-दो और जबलपुर, रतलाम, बैतूल, छिंदवाड़ा एवं झाबुआ में एक-एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 857 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 567, उज्जैन में 101, सागर में 147, जबलपुर में 238 एवं ग्वालियर में 195 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 301 नए मामले इंदौर जिले में सामने आए, जबकि भोपाल में 240 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,37,406 संक्रमित लोगों में से अब तक 2,23,532 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,329 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को 1,129 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!