लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,005 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 8.15 लाख से ज्यादा हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2020 22:51 IST

Open in App

चेन्नई, 28 दिसंबर तमिलनाडु में सोमवार को कोविड-19 के 1,005 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.15 लाख से अधिक हो गई। राज्य में 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12,080 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि चेन्नई में संक्रमण के 290 नए मामले सामने आए।

अब तक राज्य में 7,94,228 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 8,867 है।

बुलेटिन के मुताबिक ब्रिटेन से राज्य लौटे कोरोना वायरस से संक्रमित 13 यात्रियों के संपर्क में आने वाले 15 अन्य व्यक्ति भी संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सभी 28 व्यक्तियों की तबियत ठीक है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रिटेन से स्वदेश लौटने वाले संक्रमितों के ऊपर पूरी निगरानी रखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस