कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,005 नए मामले, पांच और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:09 IST2020-12-25T22:09:00+5:302020-12-25T22:09:00+5:30

1,005 new cases of Kovid-19, five more deaths in Karnataka | कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,005 नए मामले, पांच और मौतें हुईं

कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,005 नए मामले, पांच और मौतें हुईं

बेंगलुरु, 25 दिसंबर कर्नाटक में कोविड​​-19 के 1,005 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 9,14,488 हो गए, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,044 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 1,102 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 13,508 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 8,88,917 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,005 new cases of Kovid-19, five more deaths in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे