लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले, 12 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:27 IST

Open in App

भोपाल, 22 दिसंबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,33,324 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,502 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और खरगोन, होशंगाबाद, मुरैना, हरदा, सीधी एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 844 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 559, उज्जैन में 101, सागर में 145, जबलपुर में 236 एवं ग्वालियर में 192 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 347 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 121 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,33,324 संक्रमितों में से अब तक 2,18,828 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 10,994 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1,050 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल