लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस के 10,031 नए मामले, कर्नाटक में 14,859 नए मामले आए

By भाषा | Updated: April 16, 2021 21:00 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 16 अप्रैल केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 10,031 नए मामले सामने आए और संक्रमण से 21 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,07,332 हो गए और मृतकों की संख्या 4,877 पर पहुंच गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 67,775 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 14.8 प्रतिशत है।

केरल में अब तक 1,40,81,632 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, राज्य में 3,792 लोग बीमारी से ठीक हुए, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 11,32,267 हो गई।

वर्तमान में, 69,868 लोग उपचाराधीन हैं।

इस बीच, कर्नाटक में कोविड-19 के 14,859 नए मामले आए, जो एक दिन में सर्वाधिक है। संक्रमण से 78 और लोगों की मौतें हुईं। नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,24,509 हो गए और मृतकों की कुल संख्या 13,190 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में बृहस्पतिवार को 14,738 मामले आए थे।

बेंगलुरु शहर में 9,917 मामले आए हैं।

ठीक होने के बाद दिन में 4,031 मरीजों को छुट्टी मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि राज्य में कोविड-19 के अब तक 11,24,509 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें 13,190 मौतें हुई हैं और 10,03,985 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 1,07,315 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल