लाइव न्यूज़ :

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,030 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:26 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,030 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 31 और मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अक्टूबर के बाद से किसी एक दिन में मृतकों की यह सर्वाधिक संख्या है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,72,332 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 11,828 पर पहुंच गई।

शहर में अब तक 3,82,004 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी 77,495 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला प्रशासन ने बाहर से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराना अनिवार्य कर दिया है।

कोल्हापुर कलेक्टर दौलत देसाई ने मंगलवार को कहा, “जिले में कोविड-19 का प्रसार अभी कम है लेकिन पुणे, सांगली और सतारा जैसे पड़ोसी जिलों में संक्रमण के अधिक मामले सामने आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि जो लोग कोल्हापुर जिले में आना चाहते हैं उन्हें आगमन से 48 घंटे पहले आरटी पीसीआर जांच करानी होगी और ‘निगेटिव’ रिपोर्ट साथ लानी होगी।

उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक ले चुके लोगों के लिए यह अनिवार्य नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos