लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1001 नए मामले, 22 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 23:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जुलाई कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 1,001 नए मामले आए जबकि 22 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों और कुल मौतों की संख्या क्रमश: 28,94,557 और 36,374 हो गई है।

विभाग ने बताया कि कर्नाटक में 23,419 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि गत 24 घंटे के दौरान 1,465 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ संक्रमणमुक्त हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 28,34,741 हो गई है।

विभाग के मुताबिक बेंगलुरु शहरी जिले में रविवार को सबसे अधिक 165 नए मामले आए और तीन लोगों की मौत हुई। जिले में अबतक 12,24,760 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 15,832 लोगों की मौत हुई है। बेंगलुरु शहर में इस समय 8,215 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 1,46,988 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 1,20,318 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से हुई।

इस बीच, कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 82,709 खुराक दी गई। अबतक राज्य में 2.89 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी