लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सोनीपत जिले में 1000 और फरीदाबाद जिले में 1587 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:17 IST

Open in App

सोनीपत: हरियाणा, सात मई हरियाणा के सोनीपत एवं फरीदाबाद जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के क्रमश: 1000 एवं 1587 नये मामले सामने आये । दोनों जिलों में अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

सोनीपत के के उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जिले में शुक्रवार को सांयकाल तक कोविड-19 के 1000 नये मामले सामने आये । उन्होंने बताया कि इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढक़र 37781 हो गया है।

उपायुक्त ने बताया कि संक्रमण से जिले में दो मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद जिले में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 160 हो गया है।

उन्होंने बताया कि आज 922 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत जिले में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या 7580 रह गई है।

दूसरी ओर, प्रदेश के फरीदाबाद जिले के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आज जिले में कोविड-19 के 1587 नए मामले सामने आये जबकि 1703 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले में आज आठ लोगों महामारी से मौत हो गयी जिसके बाद जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 558 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 84393 संक्रमितों में से 69611 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1859 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह