लाइव न्यूज़ :

1,000 करोड़ के धन शोधन मामला, चीनी नागरिकों, स्थानीय सहयोगियों पर छापे, आयकर विभाग ने कसे नकेल

By भाषा | Updated: August 12, 2020 21:20 IST

सीबीडीटी ने कहा, ‘‘चीनी कंपनी की अनुषंगी और इससे जुड़े संस्थानों ने भारत में खुदरा शोरूम खोलने के लिये छद्म या मुखौटा (शेल) कंपनियों से 100 करोड़ रुपये की दिखावटी अग्रिम राशि ली।’’

Open in App
ठळक मुद्देविभाग ने अभियान के तहत दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कम से कम 24 स्थानों पर छापेमारी की। कर विभाग के लिये नीति बनाने वाले सीबीडीटी ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापे मारे गये। सूचना मिली थी कि कुछ चीनी नागरिक और उनके भारतीय सहयोगी कई शेल कंपनियों के जरिये धन शोधन एवं हवाला लेन-देन में संलिप्त हैं।

नई दिल्लीःआयकर विभाग ने 1,000 करोड़ रुपये के धन शोधन गिरोह में कथित तौर पर शामिल रहने को लेकर कुछ चीनी नागरिकों और उनके स्थानीय सहयोगियों के खिलाफ छापे मारे हैं।

सीबीडीटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि यह धन शोधन शेल कंपनियों का इस्तेमाल कर किया गया। सीबीडीटी ने कहा, ‘चीनी कंपनी की अनुषंगी और इससे जुड़े संस्थानों ने भारत में खुदरा शोरूम खोलने के लिये छद्म या मुखौटा (शेल) कंपनियों से 100 करोड़ रुपये की दिखावटी अग्रिम राशि ली।’

विभाग ने अभियान के तहत दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कम से कम 24 स्थानों पर छापेमारी की। कर विभाग के लिये नीति बनाने वाले सीबीडीटी ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर छापे मारे गये। यह सूचना मिली थी कि कुछ चीनी नागरिक और उनके भारतीय सहयोगी कई शेल कंपनियों के जरिये धन शोधन एवं हवाला लेन-देन में संलिप्त हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि कुछ बैंक अधिकारियों के यहां भी छापे मारे गये हैं। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ‘‘छापेमारी की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि चीनी नागरिकों के कहने पर 40 से अधिक बैंक खाते विभिन्न काल्पनिक वित्तीय संस्थानों में खोले गये, जिनमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि डाली गई दिखाई गई।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘छापे की कार्रवाई में बैंक कर्मचारियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट की सक्रिय संलिप्तता से हवाला लेन-देन और धन शोधन के संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।’’ कथित तौर पर जाली भारतीय पासपोर्ट रखने वाला एक चीनी नागरिक गिरोह का सरगना है।

टॅग्स :आयकर विभागआयकरचीनगुरुग्रामदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया