लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे, मिलवुड ने तैयार किया था डिजायन

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:55 IST

Open in App

पटना, 16 फरवरी बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पूरे हो गए और पुराने दस्तावेजों के अनुसार वास्तुविद ए एम मिलवुड ने पटना सचिवालय की इमारत की भव्यता के अनुरूप "मुक्त पुनर्जागरण शैली" में इस भवन का डिजाइन तैयार किया था।

खूबसूरत दो मंजिला विधानसभा भवन 1920 के अंत तक बनकर तैयार हो गया था लेकिन नए भवन में बिहार और ओडिशा प्रांतीय विधानसभा का उद्घाटन सत्र सात फरवरी 1921 को हुआ था। उसी दिन राज्य के तत्कालीन राज्यपाल लार्ड एस पी सिन्हा ने भवन का औपचारिक उद्घाटन किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसी दिन - सात फरवरी- को पुराने बिहार विधानसभा परिसर की नयी इमारत के सेंट्रल हॉल में आयोजित शताब्दी समारोह के दौरान विधानसभा के गौरवशाली अतीत को रेखांकित किया था।

ब्रिटिश सम्राट किंग जॉर्ज पंचम के 1911 के दिल्ली दरबार के बाद 22 मार्च, 1912 को बिहार और उड़ीसा प्रांत अस्तित्व में आए।

इसके बाद जल्दी ही बिहार और उड़ीसा प्रांतीय विधान परिषद की स्थापना की गयी और इसकी पहली बैठक 20 जनवरी 1913 को ऐतिहासिक पटना कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुयी थी।

बिहार सरकार ने 20 जनवरी 2013 को पटना कॉलेज के उसी भवन में एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित कर शताब्दी मनायी थी।

उससे पहले प्रांतीय विधान परिषद के शताब्दी वर्ष के मौके पर पटना में 2011-2012 से एक साल जश्न मनाया गया था।

वास्तुविद जे एफ म्यूनिंग्स ने पटना की कई प्रमुख इमारतों का डिजायन तैयार किया था। उनमें गवर्नमेंट हाउस (अब राजभवन), सचिवालय, पटना उच्च न्यायालय शामिल हैं जो आज शहर की धरोहर हैं।

एलएसएस ओ माली द्वारा लिखित ‘बिहार एंड उड़ीसा डिस्ट्रिक्ट गजेटियर्स’ पटना के 1924 संस्करण के अनुसार, ए एम मिलवुड ने सचिवालय के डिजाइन को ध्यान में रखते हुए पुनर्जागरण शैली में इसका डिजाइन तैयार किया था।

सचिवालय भवन के ऊपर एक घड़ी टॉवर था और उसका निर्माण 1917 में गवर्नमेंट हाउस के साथ पूरा हुआ। तीन फरवरी, 1916 को तत्कालीन वायसराय लॉर्ड हार्डिंग ने उच्च न्यायालय भवन का उद्घाटन किया था। इस भवन का डिजायन म्यूनिंग्स ने तैयार किया था और मिलवुड ने उनकी मदद की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल