लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 15 जुलाई तक हो जाएगा कैदियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण: मिश्रा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 19:49 IST

Open in App

भोपाल, 10 जून मध्यप्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश की जेलों में बंद सभी कैदियों को 15 जुलाई तक कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

वहीं, मध्यप्रदेश जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि कैदियों के टीकाकरण का कार्य एक जून 2021 से प्रारंभ कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, जेल और अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेशानुसार स्वास्थ्य और जेल विभाग इस कार्य को तत्परता से कर रहा है।

राजौरा ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि 45 दिवस के अंदर (15 जुलाई तक) सभी कैदियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक भारत सरकार द्वारा नियत अवधि में लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की 131 जेलों में 49,000 सजायाफ्ता/विचाराधीन कैदी हैं। अभी इनमें से 7,100 का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां