लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के एक गांव में हुआ शत प्रतिशत टीकाकरण

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:10 IST

Open in App

भोपाल, 17 जून मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले का महगवाँ परियट गांव शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण वाला गांव बन गया है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महगवां परियट ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में दर्ज 1,002 व्यक्तियों में से 956 पात्र व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर कोविड-19 का टीका लगाया गया। शेष 46 व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण से हाल ही में ठीक हुए लोग, गर्भवती महिलाएं और गांव से बाहर रहने वाले लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गांव के सभी लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि कई लोगों को दूसरी खुराक भी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के टीके के प्रति फैली तमाम भ्रांतियों को दरकिनार करते हुए 102 वर्षीय महिला तिज्जो बाई कोल और सौ वर्षीय त्रिवेणी बाई ने खुद रूचि लेकर टीका लगवाया।

अधिकारी ने बताया कि गांव में सौ फीसदी टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के छह अलग-अलग दल बनाए गए थे। टीकाकरण करने वाला एक दल बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांगों के घर-घर जाकर टीका लगा रहा था।

पनागर से विधायक सुशील तिवारी इंदु ने महगवाँ परियट गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामवासियों और टीकाकरण के कार्य में लगे सभी दलों को बधाई दी। उन्होंने विधायक निधि से ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

विधायक ने टीकाकरण कराने वाली 102 वर्षीय तिज्जोबाई और सौ वर्षीय त्रिवेणी बाई को टीकाकरण के प्रति अभूतपूर्व उत्साह दिखाने के लिए 5-5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया।

अनुमंडल अधिकारी एन एस अरजरिया ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि गांव में लोग खुद टीका लगवाने टीकाकरण केन्द्र आ रहे थे, साथ ही बीमार, बुजुर्ग व दिव्यांगों की जानकारी भी दे रहे थे ताकि उन्हें घर जाकर टीका लगाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां