लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा की 73 ग्राम पंचायतों में सौ फीसदी टीकाकरण किया जा चुकाः देब

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:04 IST

Open in App

अगरतला, 29 जून त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिल्पब कुमार देब ने बताया कि राज्य के उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित 73 गांवों में टीकाकरण का काम 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

देब ने सोमवार को अपने आधिकारिक ‘कू’ हैंडल पर यह सूचना साझा की। गौरतलब है कि सोशल मीडिया और समाचार वेबसाइटों से संबंधित नये कानून को लेकर ट्विटर और केन्द्र सरकार के बीच तनातनी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ‘कू’ के उपयोग को तरजीह दे रहे हैं।

देब ने बांग्ला भाषा में ‘कू’ पर लिखा है, ‘‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि राज्य के विभिन्न जिलों की 73 ग्राम पंचायतों में टीकाकरण पूरा हो चुका है। मैं सभी संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। मैं इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए राज्य के लोगों को बधाई देता हूं।’’

अधिकारियों ने बताया कि 100 प्रतिशत टीकाकरण वाली 73 ग्राम पंचायतों में से 39 उत्तरी त्रिपुरा जिले में, जबकि 9 सेपहिजाला जिले में, तीन धलाई जिले में, एक गोमती जिले में और 21 दक्षिण त्रिपुरा जिले में स्थित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा जिले के दो शहरी स्थानीय निकायों धरनगर और पाणिसागर नगर निगमों में भी टीकाकरण 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है। त्रिपुरा के आठ जिलों में 1,178 ग्राम पंचायत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया