लाइव न्यूज़ :

रूस से 100 ऑक्सीजन सांद्रक जयपुर पहुंचे

By भाषा | Updated: May 8, 2021 17:19 IST

Open in App

जयपुर, आठ मई कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के लिए सभी जरूरी उपकरण जुटाने की कोशिश कर रही राजस्थान सरकार ने रूस व चीन सहित अनेक देशों से ऑक्सीजन सांद्रक खरीदना शुरू दिया है। रूस से 100 ऑक्सीजन सांद्रकों की पहली खेप शनिवार को यहां पहुंची। राज्य सरकार इस महीने और 28,000 सांद्रक खरीदेगी।

चिकित्सा मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने बताया कि विदेशों से खरीदे जा रहे ऑक्सीजन सांद्रकों की पहली खेप में रूस से 100 ऑक्सीजन सांद्रक जयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि रूस से कुल 1250 सांद्रक मंगाए गए हैं, बाकी 9, 14 और 16 मई को यहां पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में संक्रमितों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाने के अलावा 28 हजार 645 को कार्यादेश जारी कर दिए हैं।

शर्मा ने बताया कि महामारी के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की देशव्यापी कमी के बावजूद राजस्थान सरकार ने अग्रगामी कदम उठाते हुए सीधे विदेशों से संपर्क साध कर ऑक्सीजन सांद्रक मंगाने की व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरगामी निर्णय करते हुए 30 अप्रैल को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में प्रीतम वी. यशवंत और टीना डाबी की समिति गठित की।

उन्होंने बताया कि इस कमेटी ने बहुत कम समय में ही 13 देशों की 62 कंपनियों से समन्वय स्थापित किया और करीब एक सप्ताह में ही रूस से पहली खेप के रुप में 100 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि चीन से 1900 ऑक्सीजन सांद्रक 15 से 25 मई के बीच और चीन से ही 5 हजार ऑक्सीजन सांद्रक 25 मई को प्राप्त हो जाएंगे। इस तरह रूस और चीन से ही 8150 ऑक्सीजन सांद्रक 25 मई तक जयपुर आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि रूस में भारत के दूत वेंकटेश्वर वर्मा ने ऑक्सीजन सांद्रक भारत पहुंचाने में खासी मदद की।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल शिक्षा विभाग द्वारा 2495 ऑक्सीजन सांद्रकों की आवश्यकता बतायी गयी है जिनमें से 125 सांद्रक वितरित कर दिए गए हैं और 2370 सांद्रक 15 मई तक प्राप्त होने की संभावना है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा 8 हजार ऑक्सीजन सांद्रक के आदेश दिए जा चुके हैं जिनकी आपूर्ति जल्द शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिलों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए करीब 3500 ऑक्सीजन सांद्रक जिला अस्पतालों में भेजे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू