लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:18 IST

Open in App

पुडुचेरी, 18 जुलाई पुडुचेरी में रविवार को कोविड-19 के 100 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,703 हो गई। वहीं, दो और मरीजों की इस बीमारी से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,778 हो गई।

इस अवधि में अस्पतालों से 144 मरीजों को छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,801 हो गई है। यहां अब 1,124 मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस बीमारी से दो और मरीजों की मौत हो गई तथा ये दोनों पहले से अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

पुडुचेरी में संक्रमण दर 1.62 फीसदी है। मृत्यु एवं स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.49 फीसदी और 97.58 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक केंद्रशासित प्रदेश में 6,37,634 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें दूसरी खुराक लेने वाले लोग भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां