पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत
By भाषा | Updated: September 12, 2021 18:21 IST2021-09-12T18:21:34+5:302021-09-12T18:21:34+5:30

पुडुचेरी में कोविड-19 के 100 नए मामले, दो मरीजों की मौत
पुडुचेरी, 12 सितंबर केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 100 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,24,775 हो गई। वहीं दो और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,823 हो गई। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी से 60, कराइकल से 26, माहे से 13 और यानम से एक मामला सामने आया। केंद्रशासित प्रदेश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 930 है। स्वास्थ्य विभाग निदेशक ने बताया कि अब तक 8.61 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।