बंगाल में बनाई जा रही है भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:08 IST2021-01-28T16:08:08+5:302021-01-28T16:08:08+5:30

100 feet tall statue of Lord Buddha is being built in Bengal | बंगाल में बनाई जा रही है भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा

बंगाल में बनाई जा रही है भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची प्रतिमा

कोलकाता, 28 जनवरी बोध गया के एक मंदिर में अगले वर्ष प्रतिष्ठापित करने के वास्ते भगवान बुद्ध की 100 फुट ऊंची एक प्रतिमा यहां बनाई जा रही है।

प्रतिमा को बनाने वाले का दावा है कि देश में यह विशालतम प्रतिमा है।

मूर्तिकार मिंटू पाल द्वारा भगवान बुद्ध की फाइबर ग्लास प्रतिमा बारानगर में घोषपारा क्षेत्र के एक मैदान में बनाई जा रही है।

पाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले साल (2022), बुद्ध पूर्णिमा तक बोधगया में मंदिर में विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने की पहल बुद्ध अंतरराष्ट्रीय कल्याण मिशन ने की है।

संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार यह देश में बुद्ध की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी।

पाल ने कहा, ‘‘कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। लेकिन प्रतिमा के विभिन्न भागों को अंतिम रूप देने में महीनों लग जाएंगे, जिसे बाद में मंदिर में ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 100 feet tall statue of Lord Buddha is being built in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे