वृंदावन कुंभ में आयोजित होने वाले हुनर हाट में 100 मशहूर दस्तकार हिस्सा लेंगे
By भाषा | Updated: October 23, 2021 23:13 IST2021-10-23T23:13:48+5:302021-10-23T23:13:48+5:30

वृंदावन कुंभ में आयोजित होने वाले हुनर हाट में 100 मशहूर दस्तकार हिस्सा लेंगे
मथुरा, 23 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में 10 नवंबर से शुरू होने वाले वृंदावन कुंभ के दौरान बृज राज उत्सव के हिस्से के तौर पर आयोजित होने वाले हुनर हाट के दौरान देश के 100 मशहूर दस्तकार भाग लेंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रज राज उत्सव, राज्य सरकार तथा केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय का एक संयुक्त उपक्रम है।
यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा ने कहा कि 10 नवंबर से शुरू होने वाले ब्रज राज उत्सव के दौरान प्रसिद्ध दस्तकार वृंदावन के कुंभ क्षेत्र में अपने स्टॉल लगाएंगे।
ब्रज राज उत्सव के तहत कुंभ मेला क्षेत्र में हुनर हाट के अलावा विभिन्न राज्यों के विभिन्न प्रकार के शाकाहारी भोजन के 15 खाद्य स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।