लाइव न्यूज़ :

100 days of Delhi Government: यमुना और वायु प्रदूषण?, दिल्ली की भाजपा सरकार ने पहले 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धि पुस्तिका जारी की, जानें सीएम गुप्ता ने क्या कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2025 15:02 IST

100 days of Delhi Government: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के शुक्रवार को 100 दिन पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों के संबंध में एक ‘कार्य- पुस्तिका’ जारी की।

Open in App
ठळक मुद्देटीम के सभी मंत्रियों और कर्मियों को उनके काम के लिए बधाई दी।उपलब्धियों को पेश करने वाली कार्य पुस्तिका जारी किए जाने की घोषणा की।सरकार द्वारा किए गए सभी काम इसमें जोड़े जाते रहेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सरकार इस उपलब्धि को मनाने के लिए शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक जश्न समारोह आयोजित करने वाली है। गुप्ता ने कहा कि इस छोटी सी अवधि में, सभी ने असाधारण रूप से अच्छा काम किया है। मैं पूरी टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई देना चाहती हूं। उनके साथ मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज भी शामिल हुए। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपलब्धियों की 'कार्य पुस्तिका' जारी की। गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने अपनी टीम के सभी मंत्रियों और कर्मियों को उनके काम के लिए बधाई दी।

भाजपा नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उसकी उपलब्धियों को पेश करने वाली कार्य पुस्तिका जारी किए जाने की घोषणा की। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कोई रिपोर्ट कार्ड नहीं, बल्कि कार्यपुस्तिका है। सरकार द्वारा किए गए सभी काम इसमें जोड़े जाते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि पिछले 100 दिन की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार के मंत्री अन्य मंत्रियों और पार्षदों के साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करेंगे। गुप्ता ने कहा, ‘‘हम न केवल अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा देंगे, बल्कि लोगों से उन कामों पर भी राय मांगेंगे, जिन्हें आने वाले दिनों में किए जाने की आवश्यकता है।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम में लोगों को पिछले 100 दिन की सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वह ऐसी सरकार थी जिसने भ्रष्टाचार का फल भोगा जबकि यह भाजपा सरकार लोगों की सेवा करने के लिए है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को एक लाख करोड़ रुपये का बजट दिया गया है और सरकार इसे ईमानदारी से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे महंगाई से निपटना हो या जीएसटी (माल एवं सेवा कर) से अधिक राजस्व उत्पन्न करना...हर विभाग प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहा है।’’

गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने दिल्ली के लोगों के लिए ईमानदारी से काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने लोगों के लिए चौबीसों घंटे काम किया है। ऐसी सरकार जो दिल्ली के लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित है, वह अपने आप में एक नया मॉडल है और यही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।’’

टॅग्स :दिल्ली सरकारBJPदिल्लीरेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल