आंदोलन के 100 दिन पूरे, किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर अडिग

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:37 IST2021-03-06T20:37:35+5:302021-03-06T20:37:35+5:30

100 days of agitation complete, farmers are adamant on their demand for withdrawal of new agricultural laws | आंदोलन के 100 दिन पूरे, किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर अडिग

आंदोलन के 100 दिन पूरे, किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की अपनी मांग पर अडिग

नयी दिल्ली, छह मार्च आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के बीच किसान नेताओं ने शनिवार को कहा कि प्रदर्शनकारी संगठन तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं। साथ ही किसान नेताओं ने कहा कि वे सरकार के साथ वार्ता को तैयार हैं किंतु बातचीत बिना शर्त होनी जानी चाहिए।

इससे पहले दिन में हजारों किसानों ने हरियाणा के कुछ स्थानों पर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को अवरुद्ध किया। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने के चलते किसानों ने रास्ता जाम करने अपना विरोध दर्ज कराया।

संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दर्शन पाल ने कहा कि किसान संगठन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की अपनी मांग पर अडिग हैं।

पाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हमारे आंदोलन की शुरुआत से ही हमारी मांग एकसमान रही है कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। हम सरकार से वार्ता बहाली के लिए तैयार हैं। हालांकि, ऐसा बिना किसी पूर्व शर्त के होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 100 days of agitation complete, farmers are adamant on their demand for withdrawal of new agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे