लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके की 100 करोड़ खुराक : राजस्थान के राज्यपाल मिश्र और पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने दी बधाई

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:49 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी टीकाकरण अभियान के तहत लगाई गई खुराकों की संख्या बृहस्पतिवार को 100 करोड़ के पार होने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कोरोना को हराने की इस मुहिम के लिए स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित उन सभी लोगों को धन्यवाद भी दिया है, जिन्होंने 100 करोड़ टीकाकरण की इस उपलब्धि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मिश्र ने कहा कि देश में 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुए टीकाकरण अभियान की यह बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में कोरोना से होने वाली मौतों पर अब तक जितने भी अध्य्यन सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि टीका लगने के बाद संक्रमित हो भी जाएं तो मौत की आशंका चार से पांच गुना तक कम रहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया, ‘‘टीकाकरण के महाभियान में 100 करोड़ डोज का नया कीर्तिमान स्थापित करने के लिए समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं। कोरोना संकट से देश को उबारने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ये प्रयास विश्व में आत्मनिर्भर भारत की अद्भुत मिसाल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह