लाइव न्यूज़ :

जेवर में शुरू हुआ 100 बेड का कोविड अस्पताल

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:52 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 20 मई गौतम बुध नगर के ग्रामीण क्षेत्र में फैल रही कोरोना वायरस महामारी के बीच जेवर में भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को एक सामुदायिक भवन में 100 बिस्तर के एल -1 स्तर के कोविड-19 अस्पताल

लोगों को समर्पित किया

जेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 100 बेड के नये कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया आज पूरी हो गई। इस अस्पताल के लिए जेवर के विधायक ने अपने विधायक निधि से 50 लाख रुपया अनुदान दिया है। यमुना विकास प्राधिकरण ने इस अस्पताल के लिए उपकरण व अन्य वस्तुओं की व्यवस्था कराई है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करवाया है।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को हवन के बाद इस नये कोविड अस्पताल का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के शुरू हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र में कोविड-19 से संक्रमित लोगों को उपचार में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस अस्पताल को शुरू होने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कुछ सामाजिक संगठनों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस अस्पताल के संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है