लाइव न्यूज़ :

आधार की वजह से 10 साल बाद मानसिक रूप से अशक्त किशोर अपने परिवार से मिल पाया

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:41 IST

Open in App

नागपुर, 10 जुलाई मध्य प्रदेश के जबलपुर से आठ साल की उम्र में लापता हुआ मानसिक रूप से अशक्त एक बच्चा आधार कार्ड की वजह से अब 18 साल की उम्र में अपने परिवारवालों से दोबारा मिल पाया है। वह महाराष्ट्र के नागपुर में एक परिवार के साथ रहने लगा था। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2011 में उसके लापता होने से पहले परिवार के सदस्यों ने उसका आधार पंजीकरण कराया था, जिसने अब घरवालों से मिलने में उसकी मदद की।

इतने वर्षों से परिवार के सदस्य की तरह उसकी देखभाल करनेवाले व्यक्ति समर्थ दामले ने कहा कि किशोर को 30 जून को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। दामले नागपुर के पंचशील नगर इलाके में एक अनाथालय चलाते थे, जो 2015 में बंद हो गया। दामले ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘वह करीब आठ साल का था और रेलवे स्टेशन पर भटकता मिला था। पुलिस उसे हमारे अनाथालय लेकर आई थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ वह मानसिक रूप से अशक्त है और अच्छी तरह से बोलने में असमर्थ है। हमने उसका नाम अमन रखा क्योंकि वह बस ‘अम्मा अम्मा’ बोल पा रहा था। वह 2015 तक अनाथालय में रहा, लेकिन उसके बंद होने के बाद अमन की कोई देखभाल करनेवाला कोई नहीं था, इसलिए हम उसे घर ले आए और तब से वह हमारे साथ परिवार के सदस्य की तरह रह रहा था। मुझे एक बेटा और एक बेटी है।’’

दामले ने बताया कि अमन का दाखिला एक स्थानीय विद्यालय में कराया गया, जहां अब वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ विद्यालय को उसके आधार का विवरण चाहिए था। मैंने उसका नाम आधार के लिए पंजीकरण कराना चाहा, लेकिन बायोमेट्रिक की समस्याओं की वजह से वह खारिज हो जा रहा था। इसके बाद, मैंने नागपुर के मनकापुर इलाके में यूआईडीएआई केंद्र से संपर्क किया, जहां केंद्र के प्रबंधक ने पाया कि उसका पहले से आधार पंजीकरण हो चुका है और उसका असली नाम मोहम्मद आमिर है। इससे उसे परिवार से मिलवाने में मदद मिल गई।’’

पीटीआई-भाषा से बातचीत में मनकापुर के आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक अनिल मराठे ने बताया कि दामले उनके पास तीन जून को अमन का आधार कार्ड बनवाने आए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसका नाम पंजीकृत करने की कई बार कोशिश की, लेकिन बायोमेट्रिक की दिक्कतों की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा था। इसलिए यूआईडीएआई के बेंगलुरु स्थित तकनीकी केंद्र और मुंबई में क्षेत्रीय कार्यालय की मदद से हम उसके बायोमेट्रिक के आधार पर उसके आधार कार्ड की जानकारी पाने में सफल रहे।’’

उन्होंने बताया कि यह पाया गया कि आधार पंजीकरण 2011 में जबलपुर में हुआ था और उसका असली नाम मोहम्मद आमिर है। अमन और आमिर की तस्वीर का मिलान भी हो गया।

मराठे ने बताया कि उन्होंने दामले की अनुमति से जबलपुर में अपने दोस्तों के जरिए किशोर के परिवार के बारे में पता करना शुरू किया। आमिर के अभिभावक जबलपुर में खाद्य पदार्थों की दुकान चलाते हैं। वे नागपुर में दामले के पास आए और सभी प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद 30 मार्च को उसे उन्हें सौंप दिया गया। दामले ने कहा कि उनके और उनके परिवार के लिए अमन को उसके माता-पिता को सौंपना मुश्किल था, लेकिन वे इससे खुश हैं। अमन के परिवार ने कहा है कि वे उनके आभारी हैं और वे जब चाहें, तब उससे मिल सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां