लाइव न्यूज़ :

महिला से बलात्कार के मामले में उसके रिश्तेदार को 10 साल कैद की सजा

By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:01 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 19 दिसंबर जिले की एक स्थानीय अदालत ने एक महिला से बलात्कार के मामले में दोष सिद्ध हो जाने पर पीड़िता के एक रिश्तेदार को शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जिले के शासकीय अधिवक्ता दिनेश सिंह ने शनिवार को बताया, "अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश अवनीश कुमार की अदालत ने 34 वर्षीय महिला के बलात्कार का अपराध सिद्ध हो जाने पर फदना गांव निवासी पीड़िता के चचिया ससुर अमर सिंह पाल को शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।"

उन्होंने बताया, "एक महिला ने 27 फरवरी 2018 को पनवाड़ी थाने में एक मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसका पति घर में नहीं था और रिश्ते का चचिया ससुर घर आया और उसको डरा-धमकाकर जबरन बलात्कार किया।"

सिंह ने बताया, "इस मामले में पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था और अदालत ने मौजूद साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषी पाए गए अमर सिंह पाल को दस साल कैद की सजा सुनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे