10 साल की नव्या के टैलेंट से हर कोई हैरान, इंस्टाग्राम पर हो चुके हैं लाखों फॉलोअर्स, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2021 18:53 IST2021-09-14T18:43:03+5:302021-09-14T18:53:44+5:30

10 साल की नव्या अपने टैलेंट से आपको हंसाने और डांस करने पर मजबूर कर देती है।

10-year old girl navya baijal got millions followers on Instagram convinced people her talent | 10 साल की नव्या के टैलेंट से हर कोई हैरान, इंस्टाग्राम पर हो चुके हैं लाखों फॉलोअर्स, जानें सबकुछ

सोशल मीडिया के युग में मशहूर होने के लिए आपको बस टैलेंट की जरूरत है।

Highlightsनव्या ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस और एक्टिंग की झलकियां पोस्ट की हैं। नव्या के इंस्टाग्राम पर 100k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

नई दिल्लीः उम्र छोटी, जज्बा बड़ा। कुछ कर गुजरने की इच्छा। कम उम्र की लड़कियों के भीतर दिखाई दी, जोकि बड़े जोश से कह रहीं हैं कि मुझे भी कुछ करना है। सोशल मीडिया के युग में मशहूर होने के लिए आपको बस टैलेंट की जरूरत है। चाहे आप छोटे हो या बड़े।

आज सोशल मीडिया पर महज 10 साल की नव्या बैजल अपने टैलेंट से लोगों को हंसा रही हैं और धमाल मचा रही हैं। नव्या के इंस्टाग्राम पर 100k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जो सिर्फ 10 साल की उम्र में अपने टैलेंट से लाखों लोगों की पसंद बन गई हैं। खुश मिजाज और जिंदादिल लड़की हैं। अभिनय के बल पर लोहा मनवा रही हैं।

बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग से सोशल मीडिया पर पहचान बना ली है। 10 साल की नव्या अपने टैलेंट से आपको हंसाने और डांस करने पर मजबूर कर देती है। नव्या ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस और एक्टिंग की झलकियां पोस्ट की हैं। जिस पर कुछ ही देर में हजारों व्यूज और लाइक मिल जाते हैं। ऐसे में नव्या अपने टैलेंट से ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम बनाने के लिए तैयार हैं।

Web Title: 10-year old girl navya baijal got millions followers on Instagram convinced people her talent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे