लाइव न्यूज़ :

बस की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:42 IST

Open in App

जींद, 24 फरवरी हरियाणा के जींद जिले के अलेवा-ढाटरथ संपर्क मार्ग पर खांडा गांव मे बुधवार की दोपहर को सड़क पार कर रहे 10 साल के एक बच्चे की तेज गति से आ रहे एक निजी बस से कुचल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जीन्द के नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवा मृतक किशोर के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान मे खांडा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनका बेटा अंश घर से निकल कर सड़क पार कर रहा था कि सामने तेज गति से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब