लाइव न्यूज़ :

बस की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:51 IST

Open in App

जींद, 24 फरवरी हरियाणा के जींद जिले के अलेवा-ढाटरथ संपर्क मार्ग पर खांडा गांव मे बुधवार की दोपहर को सड़क पार कर रहे 10 साल के एक बच्चे की तेज गति से आ रहे एक निजी बस से कुचल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जीन्द के नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवा मृतक किशोर के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान मे खांडा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनका बेटा अंश घर से निकल कर सड़क पार कर रहा था कि सामने तेज गति से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में जिले के गांव ईंटल कलां के निकट मंगलवार को इनोवा गाड़ी तथा कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान विनोद कुमार के रूप में की गयी है ।

सदर थाना पुलिस ने विनोद के रिश्तेदार नीरज की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण