लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सामान चुराने के आरोप में 10 वर्षीय लड़के की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: March 24, 2021 23:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 मार्च कर्नाटक के हावेरी जिले में एक दुकानदार और उसके साथियों ने दुकान से सामान चुराने के आरोप में 10 वर्षीय लड़के को कथित रूप से प्रताड़ित कर जान से मार डाला। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार हरिशैय्या हीरेमठ नामक लड़के को 16 मार्च को कथित रूप से कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया। सोमवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दुकान हनागल तालुक के उप्पानासी गांव में स्थित है। दुकानदार प्रवीण करीशेट्टर और अन्य आरोपी फरार हैं।

लड़के के पिता नगय्या हीरेमठ के अनुसार, जब उनका बेटा काफी समय तक घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की। उस समय वह दुकानदार के कब्जे में था।

सूत्रों ने कहा कि पिता के बार- बार अनुरोध करने पर 16 मार्च की शाम लड़के को छोड़ा गया। उसे तुरंत हावेरी अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उसे हुबली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उसके बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल पाएगा। आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र