लाइव न्यूज़ :

10 साल की अविका राव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, मिलने के बाद कहा- अब तक मिले मुझसे लोगों में सबसे 'कूल' इंसान है प्रधानमंत्री

By आजाद खान | Updated: March 28, 2023 10:39 IST

इस मुलाकात में पीए मोदी ने अविका से उसके भाई के साथ झगड़ने को लेकर सवाल किया जिस पर उसने जवाब में कहा कि "वह मेरा खाना खा लेता है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद पूनम महाजन की बेटी अविका ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अविका ने पीएम को अब तक के उसे मिले हुए लोगों में सबसे 'कूल' इंसान बताया है। पीए मोदी से मिलने के बाद अविका ने उन्हें एक पेंटिंग भी गिफ्ट दिया है।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद पूनम महाजन अपने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनकी 10 साल की बेटी अविका ने भी प्रधानमंत्री भेट किया है।  पीएम से मुलाकात के बाद अविका ने अपनी मां को बताया कि हमारे प्रधानमंत्री सबसे कूल इंसान है। यही नहीं अविका ने पीएम मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाएं और उन्हें खुद से बनाई हुई एक मोर की पेंटिंग भी गिफ्ट किया है। 

बताया जा रहा है कि इस छोटी बच्ची ने पीएम मोदी को गिफ्ट देने के लिए पूरे दो दिन मेहनत की है। बता दें कि अविका अपनी मां, पिता, भाई और नानी के साथ प्रधानमंत्री आवास गई थी। अविका की मां पूनम महाजन महाराष्ट्र से दो बार की सांसद हैं।

मुलाकात के बाद अविका ने क्या कहा 

पूनम महाजन की बेटी अविका पीएम मोदी को 'अजोबा' कहकर पुकारती है जिसका मतलब दादाजी होता है और वह यहां उनका आशिर्वाद लेने आई है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अविका से बात भी किया और उससे उसके नाम का अर्थ पूछा था। इस पर जब उसके घर वालों ने कहा कि इसका मतलब 'सूर्योदय'है तो पीएम ने इस पर आगे की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि इसका मतलब यह है कि गुजरात में जो अंबाजी मंदिर है उसमें जो देवी अम्बाजी,ये उनका नाम है। 

अविका ने पीएम मोदी को बताया सबसे 'कूल' इंसान

अपने पिता, माता, भाई और नानी के साथ पीएम मोदी से मिलने वाली अविका ने अपनी मां को कहा कि अब तक वे जितने भी लोगों से मिली है, उन सब में से प्रधानमंत्री सबसे 'कूल' इंसान है। ऐसे में मुलाकात के बाद अविका ने पीएम से विनती की कि क्या वह उनके साथ एक फोटो खिंचवा सकती है जिस पर पीएम मोदी भी राजी हो गए। 

अविका ने बताया कि उसके दोस्त के पास पीएम मोदी का एक फोटो है जिसमें वे समूह में है, ऐसे में वह एक उनके साथ एक सिंगल फोटो लेना चाहती है। पीएम मोदी ने केवल अविका बल्कि उसके पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाया। आपको बता दें कि पूनम महाजन के दिवंगत पिता प्रमोद महाजन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह